रेलवे ने प्रमुख मार्गों पर शुरू की कई नयी ट्रेनें

ट्रेन यात्रियों के लिए ख़ुशख़बरी है!

Read in English 

भारतीय रेलवे के कई ज़ोन्स ने हाल ही में देश भर के प्रमुख मार्गों पर नयी ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है।इन सेवाओं से यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

जल्द ही करने वाले हैं ट्रैवल? अपनी ट्रेन टिकट बुक करते समय CRED Pay एवं UPI के साथ ₹0 भुगतान गेटवे शुल्क का लाभ उठायें!

ट्रेन सर्च करें 👈


> मध्य रेलवे ने मुंबई और मंगलुरु के बीच दो सेवाओं के बारे में अधिसूचित किया है।

ट्रेन नं. 01453 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मंगलुरु जंक्शन स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:05 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। यह 9 दिसंबर से 6 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

ट्रेन नं. 01454 मंगलुरु जंक्शन–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से शाम 6:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।

> कार्तिगई दीपम उत्सव को देखते हुए, दक्षिण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को प्रारंभ एवं कुछ ट्रेनों के विस्तारीकरण की घोषणा की है।

मार्ग और ट्रेन नंबर के बारे में अधिक जानकारीके लिए आप यह ट्वीट देखें:


> दक्षिण मध्य रेलवे ने घोषणा की है कि एचएस नांदेड़ और यशवंतपुर मार्ग के बीच दो नयी सेवाएँ संचालित की जायेंगी।

ट्रेन नं. 07093 एचएस नांदेड़–यशवंतपुर स्पेशल, एचएस नांदेड़ स्टेशन से दोपहर 1:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। यह 12, 19 और 26 दिसंबर को चलेगी।

ट्रेन नं. 07094 यशवंतपुर–एचएस नांदेड़ स्पेशल, यशवंतपुर से शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। यह 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को चलेगी।

> उत्तर रेलवे ने दिल्ली और सहरसा के बीच एक जोड़ी नयी ट्रेनों की जानकारी साझा की है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ आधिकारिक ट्वीट देखें:

Related Posts

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_