रेलवे ने शुरू की दिवाली स्पेशल ट्रेनें

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी ख़बर है!

Read in English 

दिवाली का त्यौहार आने वाला है, भारतीय रेलवे के कई ज़ोन्स ने घोषणा की है कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए कई नयी ट्रेनें चलायी जायेंगी। अगर आप जल्द ही ट्रैवल प्लान कर रहे हैं, तो आप इन ट्रेनों में ixigo द्वारा अपनी सीट बुक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

क्या आप जानते हैं? आप अपनी ट्रेन टिकट बुक करते समय CRED Pay और UPI के साथ ₹0 पेमेंट गेटवे शुल्क का लाभ उठा सकते हैं!

ट्रेन सर्च करें  👈


> पूर्वोत्तर रेलवे बरौनी और जम्मू के बीच दो स्पेशल ट्रेन सेवाएँ चलायेगा।

ट्रेन नं. 04646 जम्मू तवी–बरौनी पूजा स्पेशल सुबह 5:45 बजे अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:45 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह 10 नवंबर तक चलेगी।

ट्रेन नं. 04645 बरौनी–जम्मू तवी पूजा स्पेशल शाम 4 बजे अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:45 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। यह 11 नवंबर तक चलेगी।  

> रेल मंत्रालय ने साझा किया है कि आज सुबह नयी वंदे भारत ट्रेनों की एक जोड़ी को हरी झंडी दिखायी गयी।

ट्रेन नं. 22447 अम्ब अंदौरा–नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन नं. 22448 नई दिल्ली–अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करेगी, और 11:05 बजे अम्ब अंदौरा पहुंचेगी।

ये दोनों ट्रेन सेवाएं बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेंगी।

> DRM बेंगलुरु, बेंगलुरु से विशाखापटनम के लिए एक स्पेशल ट्रेन की सिंगल ट्रिप चलायेगा।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ आधिकारिक ट्वीट देखें:


> पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा और रानी कमलापति के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं।

ट्रेन नं. 02189 रानी कमलापति–रीवा दिवाली स्पेशल 21 अक्टूबर को रात 10:15 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। 

ट्रेन नं. 02190 रीवा-रानी कमलापति दिवाली स्पेशल 22 अक्टूबर को रीवा से शाम 6:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 4:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। 

> दक्षिण मध्य रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए चलायी जा रही छह स्पेशल ट्रेनों के बारे में अधिसूचित किया है:

Related Posts

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_