9 राज्यों ने की विस्तारित लॉकडाउन के बीच नयी छूट की घोषणा

9 भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इस बार जून के मध्य तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है, लेकिन COVID के मामलों में हो रहे लगातार गिरावट के कारण नये दिशानिर्देशों में कई महत्वपूर्ण छूट प्रदान किये गये हैं।

Read in English

ये 9 राज्य हैं: उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गोवा और तमिलनाडु

ixigo पर ट्रेन टिकट बुक करें और अपनी पहली बुकिंग पर ZERO सेवा शुल्क का लाभ उठायें:

IRCTC ट्रेन बुक करें

इन राज्यों द्वारा प्रदान किये गये नये छूट इस प्रकार है:


उत्तर प्रदेश

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य में सभी 75 जिलों के लिए COVID कर्फ्यू हटा लिया गया है। हालाँकि, रात का कर्फ़्यू और वीकेंड कर्फ़्यू जारी रहेगा:


> आवासीय परिसरों में सभी स्टैंडअलोन (एकल) दुकानों, कॉलोनी की दुकानों और दुकानों को आवश्यक और गैर-जरूरी सामानों के भेद के बिना सभी दिनों में चालू रहने की अनुमति दी गयी है। हालाँकि, अगर दुकानें गैर-जरूरी सामान बेच रही हैं, तो उनके संचालन का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच होगा।

> निजी कार्यालय अपनी 50% क्षमता के साथ काम कर सकते हैं लेकिन घर से काम करने या अलग-अलग समय पर काम करने की सलाह दी गयी है।

पूरा ऑर्डर यहाँ पढ़ें:


महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ने कल से 5-स्तरीय अनलॉक प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया के तहत, शहरों को, ऑक्सीजन बेड ऑक्यूपेंसी, और उनकी साप्ताहिक सकारात्मकता दर के आधार पर 1-5 स्तर में वर्गीकृत किया गया है। मुंबई में, जिसे लेवल 3 के तहत वर्गीकृत किया गया है, गैर-जरूरी सामान बेचने वाले दुकानों और रेस्तरां को खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन मॉल, मल्टीप्लेक्स और थिएटर बंद रहेंगे।

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने भी मुंबई में स्थानीय बस सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है। BEST के अनुसार, यात्रियों की संख्या किसी भी बस में कुल सीटों की संख्या से अधिक नहीं होगी और प्रत्येक यात्री के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

हालाँकि, राज्यव्यापी कर्फ़्यू को 15 जून तक बढ़ा दिया गया है।

उत्तराखंड

नये आधिकारिक आदेश ने ज्यादातर दिशानिर्देशों को 15 जून तक बढ़ा दिया है, लेकिन राज्य में विभिन्न दुकानों के खुलने के समय में छूट दी गयी है

गोवा

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की है कि लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन आवश्यक दुकानों के खुलने के समय को बढ़ा दिया गया है, और उन्हें अब सुबह 7 से दोपहर 3 बजे के बीच खोलने की अनुमति होगी।

इसके अलावा घरों की मरम्मत, मानसून की तैयारी, बारिश से बचाव और स्टेशनरी दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गयी है।  

तमिलनाडु

तमिलनाडु ने कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ा दिया है। हालाँकि, ये छूट 11 जिलों (कोयंबटूर, नीलगिरी, तिरुप्पुर, इरोड, सलेम, करूर, नमक्कल, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई) में लागू नहीं होगी।शेष जिलों में दी जाने वाली प्रमुख छूट नीचे देखें:

Related Posts

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_