कोहरे एवं रख-रखाव कार्य के चलते हुईं 34 ट्रेनें रद्द

भारतीय रेलवे ने घने कोहरे, विकास कार्यों और चक्रवात जवाद जैसे विभिन्न कारणों से एहतियात के तौर पर 34 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है।

Read in English 

चारों रेल ज़ोन्स अर्थात् उत्तरी रेलवे, दक्षिणी रेलवे, पूर्वी तट रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे द्वारा अलग-अलग तिथियों पर ट्रेन रद्द करने की घोषणा की गयी है।

आपकी ट्रेन रद्द हो गयी? चिंता ना करें! अपने मार्ग पर वैकल्पिक ट्रेन देखें:

ट्रेन सर्च करें 

यहाँ विवरण देखें:

1. उत्तरी रेलवे ने दिसंबर से फरवरी के बीच विभिन्न तिथियों पर 20 ट्रेनों को रद्द किया है। रेल ज़ोन ने इस समयावधि के लिए दो ट्रेनों की आवृत्ति कम कर दी है और आंशिक रूप से चार और ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

घने कोहरे के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किये गये हैं, जो कि दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों के दौरान बड़े पैमाने पर अनुभव किया जाता है:

3. पूर्व तट रेलवे ज़ोन ने रेक समायोजन करने के लिए चार ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है:

> ट्रेन नं. 13352 एलेप्पी–धनबाद एक्सप्रेस आज, 6 दिसंबर और कल, 7 दिसंबर के लिए पूरी तरह से रद्द कर दी गयी है।

> ट्रेन नं. 12507 त्रिवेंद्रम–सिलचर एक्सप्रेस कल, 7 दिसंबर के लिए पूरी तरह से रद्द कर दी गयी है।  

> ट्रेन नं. 12376 जसीडिह–तांबरम एक्सप्रेस 8 दिसंबर के लिए पूरी तरह रद्द कर दी गयी है।  

> ट्रेन नं. 12254 भागलपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 8 दिसंबर के लिए रद्द कर दी गयी है।

4. दक्षिण पूर्वी रेलवे ने चक्रवात जवाद के कारण दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है:

> ट्रेन नं. 12514 गुवाहाटी–सिकंदराबाद सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस 9 दिसंबर के लिए पूरी तरह रद्द कर दी गयी है।  

> ट्रेन नं. 12552 कामाख्या–यशवंतपुर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस 8 दिसंबर के लिए पूरी तरह रद्द कर दी गयी है।

रेल ज़ोन द्वारा बिलासपुर डिविज़न में विकास कार्यों के कारण छह और सेवाएँ रद्द की गयी हैं:

> ट्रेन नं. 22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–कामाख्या एक्सप्रेस 7 दिसंबर के लिए पूरी तरह से रद्द कर दी गयी है।  

> ट्रेन नं. 12809 मुंबई सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस 7 दिसंबर के लिए पूरी तरह से रद्द कर दी गयी है।

> ट्रेन नं. 12151 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–हावड़ा एक्सप्रेस 8 दिसंबर के लिए पूरी तरह रद्द कर दी गयी है।  

> ट्रेन नं. 12152 हावड़ा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 10 दिसंबर के लिए पूरी तरह रद्द कर दी गयी है।

> ट्रेन नं. 22843 बिलासपुर–पटना एक्सप्रेस 10 दिसंबर के लिए पूरी तरह रद्द कर दी गयी है।  

> ट्रेन नं. 22844 पटना–बिलासपुर एक्सप्रेस 12 दिसंबर के लिए पूरी तरह रद्द कर दी गयी है।  

हमें उम्मीद है कि उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। अधिक जानकारी के लिए ixigo के साथ बने रहें!

Related Posts

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_