रेलवे लॉन्च करने वाला है श्रीराम एक्सप्रेस : यहाँ पाएँ पूरी जानकारी

रेलवे का पर्यटन विभाग जल्द ही एक विशेष ट्रेन-रामायण एक्सप्रेस का उद्घाटन करने जा रहा है। यह 16 दिन लंबी ट्रेन  यात्रियों को रामायण महाकाव्य में मौजूद विशेष मूल्य वाले स्थानों की सैर कराएगी। नई दिल्ली से शुरु होकर यह यात्रा श्री लंका के कोलंबो में समाप्त होगी।

Read in English..

14 नवंबर से शुरू होने वाली इस ट्रेन मे 800 सीटें है और यह भारत में अयोध्या से होते हुए सीतामढ़ी, जनकपुरी, वाराणसी, चित्रकूट, हम्पी और रामेश्वरम तक जाएगी।

IRCTC ने एक बयान में कहा, “इस पैकेज में सभी यात्रियों का खान-पान, रहना, लाण्ड्री, ट्रांसफर और सैर का बंदोबस्त पहले से ही किया जाएगा। इसके अलावा IRCTC के तरफ से एक टूर मैनेजर भी यात्रियों के साथ हमेशा रहेगा।”

पूरी यात्रा का मूल्य एक यात्री के लिए लग भाग 15,120 रूपए तक होगा। इससे आगे कोलंबो तक जाने वाले यात्रियों को चेन्नई से फ्लाइट लेना होगा जिसका चार्ज अलग से लिया जाएगा।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_