रामानंद सागर की ’रामायण’ के बारे में 10 आश्चर्यजनक तथ्य!
रामानंद सागर का महान धारावाहिक रामायण, जिसे सार्वजनिक मांग पर लॉकडाउन में वापस लाया गया है, अब तक के सबसे प्रतिष्ठित टीवी शो में से एक है।
यह रहे भारतीय टेलीविजन का चेहरा बदलने वाले शो के बारे में 10 दिलचस्प तथ्य:
1. कौशल्या और दशरथ का किरदार निभाने वाले जयश्री गडकर और बाल धुरी असल जिंदगी में भी शादीशुदा थे।
2. रामायण ने दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पौराणिक श्रृंखला के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है।
3. रामायण का बजट प्रति एपिसोड 9 लाख रुपये था, जिससे यह उस समय का सबसे महंगा शो बन गया!
4. रामायण की शूटिंग 550 से भी ज़्यादा दिनों तक चली!
5. अरुण गोविल को अपने राम के चित्रण के लिए इतना अधिक प्रेम मिला कि उन्हें सार्वजनिक रूप से धूम्रपान छोड़ना पड़ा!
6. पहले लक्ष्मण की भूमिका के लिए संजय जोग को संपर्क किया गया था, लेकिन वह लंबी शूटिंग अवधि के लिए प्रतिबद्ध नहीं थे। इसलिए उन्हें शो में भरत के रूप में लिया गया।
7. दीपिका चिखलिया सिर्फ 15 साल की थीं जब उन्होंने टीवी शो में सीता का किरदार निभाया!
8. यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि इसे निर्धारित 52 एपिसोड के बजाय कुल 78 एपिसोड तक बढ़ा दिया गया।
9. जब रामायण का पहली बार प्रसारण किया गया था तब दूरदर्शन ने कथित तौर पर प्रति एपिसोड 40 लाख रुपये कमाए थे!
10. यह प्रभावशाली शो 55 अलग-अलग देशों में टेलीकास्ट किया गया था और इसे लगभग 650 मिलियन दर्शकों ने देखा था!
इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह शो आज भी दिल जीत रहा है। घर पर सुरक्षित रहें और इन दिलचस्प तथ्यों को अपने प्रियजनों के साथ शेयर करना न भूलें!
तस्वीर साभार: www.timesnownews.com
googletag.cmd.push(function() { googletag.display('div-gpt-ad-1510574137247-2'); });
Related Posts