माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए तोहफ़ा! नई ट्रेन चलेगी दिल्ली से कटरा के बीच

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे ने दिल्ली-कटरा मार्ग पर जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद, यात्री 8 घंटे में दिल्ली से कटरा तक यात्रा कर सकेंगे, जो वर्तमान समय से 4 घंटे कम होगा।

Read in English

130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन नई दिल्ली से चलने के बाद अंबाला जंक्शन, लुधियाना, जम्मू तवी होते हुए कटरा पहुँचेगी।

रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत सुबह 6:00 बजे नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के सुबह 8:10 पर अंबाला जंक्शन पर पहुंचने का अनुमान है। यहां पर दो मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन 9:22 बजे लुधियाना पहुँचेगी और दिन में 12:40 पर जम्मू तवी स्टेशन पहुँचेगी। ट्रेन दोपहर 02:00 बजे कटरा स्टेशन पहुँचेगी।

ट्रेन बुक करें 

वापस आते वक़्त, वंदे भारत दोपहर 3:00 बजे कटरा स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन 4:18 मिनट पर जम्मू तवी स्टेशन, शाम 7:36 मिनट पर लुधियाना और रात 08:56 मिनट पर अंबाला स्टेशन पहुँचेगी। ट्रेन रात 11:00 बजे के करीब अपने अंतिम गंतव्य दिल्ली पहुँचेगी।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_