मई 2019 तक भारत में होगा दुनिया का सबसे ऊँचा रेल पुल

जम्मू और कश्मीर में चिनाब पुल का निर्माण, भारतीय रेलवे के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगा। यह पुल, दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे आर्च पुल बताया जा रहा है।

Read in English…

यह अद्वितीय पुल कश्मीर घाटी को एक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह पुल, चिनाब नदी के तल से 359 मीटर ऊपर और विश्व प्रसिद्ध एफ़िल टावर से 30 मीटर अधिक ऊँचा होगा।


रेलवे बोर्ड, इंजीनियरिंग विभाग सदस्य, एम के गुप्ता के अनुसार, “हमने पुल के दो किनारों के बीच मुख्य आर्च की स्थापना का काम शुरू कर दिया है। मुख्य-आर्च का उद्घाटन किया जा चुका है।”


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट किया है कि इस पुल का निर्माण कार्य पूरे जोरों पर होने की वजह से यह जल्द ही एक वास्तविकता बन जाएगा।


चिनाब पुल की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:


>बेहतर सुरक्षा के लिए, इसके निर्माण में ब्लास्ट प्रूफ स्टील का उपयोग किया जा रहा है
>यह 260 किमी./घंटा तक की हवा की रफ़्तार झेल सकता है

इस 1.3 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण 1,250 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और यह मई 2019 तक पूरा हो जाएगा।

 

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_