भारत में 1000+ हुए कोरोना वायरस के मामले, केंद्र ने राज्य सीमाओं को सील करने का दिया आदेश

रविवार को, देश भर में कोरोना वायरस के कुल मामलों ने 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे मरने वालों की संख्या 29 तक पहुँच गई है और लगभग 97 लोग सफलतापूर्वक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

Read in English

मुख्य अपडेट निम्नलिखित है:

> महाराष्ट्र और केरल में क्रमशः 215 और 194 मामलों की पुष्टि की गई है। कर्नाटक में कुल मामलों की संख्या 80 है और तेलंगाना में 69 पहुँच गई है।

> उत्तर प्रदेश ने कुल मामलों की संख्या 75 पहुँचने की पुष्टि की है। गुजरात और राजस्थान में क्रमशः 58 और 57 मामले दर्ज हैं।

> तमिलनाडु में कुल 50 मामलों की पुष्टि की गई है, जबकि दिल्ली में मामलों की कुल संख्या 72 हो गई है । पंजाब और हरियाणा में कोरोना वायरस के शिकार मरीज़ों की संख्या क्रमशः 38 और 33 है।

> जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 31 और मध्य प्रदेश में 33 मामलों की पुष्टि की गई है। आंध्र प्रदेश में 19 और पश्चिम बंगाल में 19 मामले दर्ज हैं।

> लद्दाख में 13 मामले सामने आए हैं, जबकि बिहार एवं अंडमान और निकोबार में COVID पीड़ितों की कुल संख्या 9 है।चंडीगढ़ में 8 मामले दर्ज हैं।

> केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे राज्य की सीमाओं को सील कर दें और देश में COVID-19 के प्रसार को रोकें।

> सरकार ने प्रवासी मज़दूरों को वहीँ रहने के लिए कहा है, जहाँ वो अभी हैं। सरकार उन्हें आश्रय, भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी।

भारत में कोरोना वायरस का प्रसार एक महत्वपूर्ण चरण में है और इस स्थिति में तालाबंदी का पालन करना आवश्यक है। हम अपने पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वे घर पर रहें, व्यायाम करें और इस मुश्किल समय में अपने परिवार की देखभाल करें।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_