ब्रेकिंग न्यूज़: कोरोना वायरस के चलते इंडिया कर रहा है पूरी तरह से तालाबंदी की तैयारी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर, भारतीय रेल, मेट्रो और अंतर्राज्यीय बस सेवाएँ 31 मार्च तक निलंबित रहेंगी।

Read in English

भारत में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद तालाबंदी की घोषणा की गई थी।

यह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित 14 घंटे का कर्फ्यू था। उन्होंने इसे कोरोना वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई में उठाया गया पहला महत्वपूर्ण कदम कहा।


कोरोना वायरस तालाबंदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी निम्नलिखित है:

आवश्यक यात्राओं के लिए यहाँ टिकट बुक करें:

फ़्लाइट सर्च करें

  • सभी पैसेंजर ट्रेन सेवाएँ 31 मार्च तक निलंबित हैं
  • आवश्यक उत्पादों की आपूर्ति जारी रखने के लिए, रेलवे माल गाड़ियों का संचालन शुरू रखेगा।  
  • विभिन्न शहरों में मेट्रो एवं अंतर्राज्यीय बस सेवाएँ रोक दी गई हैं।
  • उपनगरीय ट्रेनें केवल 23 मार्च तक चलेंगी, और फिर 31 मार्च तक अपनी सेवाएँ निलंबित कर देंगी।
  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु सहित 75 शहर 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद हैं।
  • महीने के अंत तक सभी अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • दिल्ली ने पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की है। डीटीसी की केवल 25% बसें लोगों की सहायता के लिए चल रही हैं।
  • पंजाब, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में इसी तरह के तालाबंदी की घोषणा की है।
  • पश्चिम बंगाल ने भी आंशिक रूप से तालाबंदी का विकल्प चुना है।
  • केंद्र ने राज्य सरकारों से तालाबंदी को सख़्ती से लागू करने का अनुरोध किया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

हम अपने पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वे घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_