बिना अतिरिक्त किराए के शताब्दी में मिलेंगी तेजस एक्सप्रेस जैसी सुविधाएँ! और पढ़ें…

अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (12031/12032) में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने वर्तमान ट्रेन रेक को तेजस एक्सप्रेस जैसे रेक से बदल दिया है।

Read in English…

यह रेक आरामदायक एवं विभिन्न सुविधाओं से युक्त होंगे।यह सुविधाएँ बिना किसी अतिरिक्त किराए के उपलब्ध होंगी!

इसके अलावा, नए रेक में 1092 चेयर कार की सीटें होंगी जो पहले 938 थी।154 सीटों की इस वृद्धि से कन्फ़र्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

ट्रेन बुक करें

इकोनॉमी क्लास की सीटें 92 से बढ़ाकर 112 कर दी गई हैं। इस ट्रेन में अब दो इकोनॉमी क्लास के डिब्बों के साथ 14 चेयर कार कोच होंगे।

फ़िलहाल, यह व्यवस्था केवल दो महीने के लिए है लेकिन भविष्य में भारतीय रेलवे शताब्दी एक्सप्रेस को वंदे भारत एक्सप्रेस से बदल सकती है।

नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस के कुल 8 स्टॉपेज हैं। ट्रेन दोनों दिशाओं में अंबाला कैंट जंक्शन, राजपुरा जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, फगवाड़ा जंक्शन, जालंधर सिटी और ब्यास में रुकती है।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_