पुराने दिनों की यादें: यहाँ देखें लॉकडाउन के दौरान दिखाए जा रहे पसंदीदा धारावाहिकों की सूची

राष्ट्रव्यापी तालाबंदी की घोषणा के तुरंत बाद, दूरदर्शन ने मशहूर टीवी श्रृंखला रामायण और महाभारत को पुनः प्रसारित करने का निर्णय लिया।  

Read in English

जल्द ही, अन्य चैनल भी पीछे नहीं रहे और हमारी पुरानी यादों को वापस लाने का फैसला किया। अगर आप नहीं जानते कि कहाँ क्या देखना है, तो हमारे सभी पसंदीदा टीवी शोज़ की सूची निम्नलिखित है:


1. हम पाँच 

यह एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है। पूरे 15 साल बाद यह टीवी शो वापस आया है, इसका मज़ा आप ज़ी टीवी पर दोपहर 12 बजे ले सकते हैं।

2. देख भाई देख

यह धाराविक एक ऐसे परिवार की कहानी है, जहाँ तीन पीढ़ियाँ एक साथ एक घर में रहती हैं। वह सब कैसे अपनई ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव का हँसी-मज़ाक से सामना करते हैं, यह शो उसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

3. साराभाई vs साराभाई

माया साराभाई, मोनिशा, रोशेष, इंद्रवदन जैसे किरदारओं ने हमारे दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। आप इस मज़ेदार सीरियल का आनंद स्टार भारत पर सुबह 8 बजे उठा सकते हैं।

4. ब्योमकेश बख्शी

रहस्य, रोमांच और तर्क-वितर्क! आप ब्योमकेश बख्शी की दिलचस्प दास्ताँ सुबह 11 बजे डीडी नेशनल पर देख सकते हैं!

5. खिचड़ी

पारेख परिवार की मस्तियाँ और पागलपन कोई भूल सकता है क्या? आप सुबह 8:30 बजे स्टार भारत पर प्रफुल्ल, हंसा और बाकी किरदारों से खिचड़ी के माध्यम से मिल सकते हैं!


6. श्रीमान श्रीमति

यह कॉमेडी शो, दो पड़ोसियों केशव और दिलरुबा की कहानी है, जो एक दूसरे की पत्नियों के साथ इश्कबाज़ी करने की पूरी कोशिश करते हैं। डीडी नेशनल पर शाम 4 बजे यह ज़रूर देखें!

7. शक्तिमान

भारत का पहला सुपरहीरो हमारे बचपन की सबसे यादगार बातों में से एक है। डीडी राष्ट्रीय पर रात 8 बजे यह टीवी शो देखें और फिर से अपना बचपन जिएँ।

8. ऑफिस-ऑफिस 

मुसद्दी लाल याद है ना? एक बार फिर ऑफिस-ऑफिस के यादगार किरदारों से मिलिए सब टीवी पर शाम 6 बजे और रात 10:30 बजे!

9. जंगल बुक

जंगल बुक के बिना बचपन कितना अधूरा लगता ना! दोपहर 1 बजे डीडी नेशनल पर यह अद्भुत कहानी देखें और लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाएँ!

10. चाणक्य

यह धारावाहिक, इतिहास और तर्क को मिलाते हुए, 4 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के भारतीय अर्थशास्त्री, राजनीतिक सिद्धांतकार और रणनीतिकार चाणक्य के जीवन को सुन्दर ढंग से प्रस्तुत करता है।आप डीडी नेशनल पर शाम 5 बजे इसे सपरिवार देख सकते हैं!

इन शोज़ ने घर पर रहना थोड़ा आसान कर दिया है। अपने प्रियजनों के साथ इस कहानी को शेयर करें ताकि वे भी इस खुशी में शामिल हो सकें!

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_