पायें यात्रा संबंधी नये प्रतिबंधों एवं रात के समय कर्फ्यू की पूरी जानकारी

भारत में COVID-19 मामलों की संख्या में पुनः वृद्धि के साथ, देशभर के विभिन्न राज्य नये यात्रा प्रतिबंध और रात में कर्फ्यू लगा रहे हैं।

Read in English 

जहाँ कुछ राज्यों ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा की है, वहीं कुछ राज्यों में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रात में कर्फ्यू लगाया गया है।

करना चाहते हैं ट्रैवल? ixigo से करें बुकिंग:

ट्रेन सर्च करें 

1. महाराष्ट्र: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में प्रवेश कर रहे यात्रियों के लिए COVID-19 RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। यह परीक्षण, राज्य पहुँचने से 72 घंटे पहले किया जाना चाहिए। यह शर्त दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, राजस्थान और गोवा से महाराष्ट्र पहुँचने वाले यात्रियों के लिए मान्य है।


2. 
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने मंडी, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू में रात के समय कर्फ्यू की घोषणा की है। रात का कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कम से कम 15 दिसंबर, 2020 तक रहेगा। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने की राशि 1,000 रुपये कर दी गई है।

यहाँ देखें ट्वीट –

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_