पद नियुक्ति सूचना! रेलवे जल्द जारी करेगा 1.3 लाख रिक्तियाँ

रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही indianrailways.gov.in पर 1.3 लाख से अधिक पदों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। यह अधिसूचना फरवरी के महीने में जारी की जाने की संभावना है।

Read in English…

1.3 लाख से अधिक पदों के लिए होने वाली यह भर्ती आरआरबी की उस भर्ती अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे में 2.30 लाख पदों पर नियुक्ति करना है। इस भर्ती अभियान का पहला चरण फरवरी-मार्च 2019 में संपन्न होगा।  

इस अभियान का दूसरा चरण मई-जून 2020 में होगा, जिसमें लगभग 1 लाख पदों की भर्ती होगी । यह जुलाई-अगस्त 2021 तक पूरा हो जाएगा।

ट्रेन बुक करें

 

भारतीय रेलवे अभी 1.5 लाख से अधिक पदों के लिए उम्मीदवारों को नियुक्त करने की प्रक्रिया में है, जिसमें आरआरबी ग्रुप डी, आरआरबी एएलपी, आरआरबी जेई जैसे पदों की भर्तियाँ शामिल हैं। आरआरबी ग्रुप डी का परिणाम फरवरी के मध्य तक आने की उम्मीद है।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_