निवार चक्रवात: तमिल नाडु, पुदुचेरी में हुआ रेड अलर्ट; रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

2020 का चौथा चक्रवात, निवार, अभी बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में विकसित हो रहा है। इसके 25 नवंबर की दोपहर को ममल्लापुरम (तमिलनाडु) और कराईकल (पुदुचेरी) जिलों के बीच तट से टकराने की आशंका जताई जा रही है।

Read in English

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक के अनुसार, चक्रवात निवार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में 24 नवंबर से 26 नवंबर तक, यानी आज और गुरुवार के बीच प्रभावी रहेगा।

आसानी से अपनी ट्रिप रीशेड्यूल करें:

ट्रेन सर्च करें

इस दौरान इन सभी क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी।


इसे ध्यान में रखते हुए, दक्षिणी रेलवे ने 24 और 25 नवंबर को चलने वाली कई ट्रेनों को पूरी तरह से या आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। पूरा विवरण इस प्रकार है:

1. ट्रेन नंबर 06865/06866 चेन्नई एग्मोर – तंजावुर – चेन्नई एग्मोर स्पेशल 24 और 25 नवंबर, 2020 को पूरी तरह से रद्द रहेगी।

2. 24 नवंबर, 2020 को शुरू होने ट्रेन नंबर 06232 मैसूर – मयिलादुथुराई स्पेशल, तिरुचिरापल्ली और मइलादुत्तुरई के बीच आंशिक रूप से रद्द है।

3. ट्रेन नंबर 06795/06796 चेन्नई एग्मोर – तिरुचिरापल्ली – चेन्नई एग्मोर स्पेशल 25 नवंबर, 2020 को पूरी तरह से रद्द रहेगी।

4. 24 नवंबर, 2020 को शुरू होने वाली  ट्रेन नंबर 06188 एर्नाकुलम – कराईकल स्पेशल, तिरुचिरापल्ली और कराईकल के बीच आंशिक रूप से रद्द है।

5. 25 नवंबर, 2020 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर 06231 मयिलादुथुराई – मैसूर स्पेशल, मइलादुत्तुरई और तिरुचिरापल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।


6.
24 नवंबर, 2020 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर 02898 भुवनेश्वर – पुदुचेरी स्पेशल, चेन्नई एग्मोर और पुदुचेरी के बीच आंशिक रूप से रद्द है।

7. 25 नवंबर, 2020 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर 02084 कोयंबटूर – मयिलादुथुराई जनशताब्दी स्पेशल, तिरुचिरापल्ली और मइलादुत्तुरई के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।

8. 25 नवंबर, 2020 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर 06187 कराईकल – एर्नाकुलम स्पेशल, कराईकल और तिरुचिरापल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

9. 25 नवंबर, 2020 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर 02868 पुदुचेरी – हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल,  पुदुचेरी और विल्लुपुरम के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

10. 25 नवंबर, 2020 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर 02083 मयिलादुतुरई – कोयम्बटूर जनशताब्दी स्पेशल, मयिलादुतुरई और तिरुचिरापल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।

11. 25 नवंबर, 2020 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर 02897 पुदुचेरी – भुवनेश्वर स्पेशल, पुदुचेरी और चेन्नई एग्मोर के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।


चक्रवात का नामकरण आवश्यक क्यों है? 

आईएमडी के अनुसार, चक्रवात का नामकरण चेतावनी संदेशों द्वारा इसकी जल्दी से पहचान करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नाम याद रखना, संख्या और तकनीकी शब्दों की तुलना में ज़्यादा आसान है।

इसके साथ ही, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने ‘क्या करें एवं क्या ना करें’ की एक सूची भी जारी की है, ताकि आम जनता चक्रवात से सुरक्षित रहे। यहाँ देखें: 

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_