क्वारेंटीन कुकिंग: बिगिनर्स के लिए 5 स्वादिष्ट रेसिपी

इन गर्मियों में मेरा पसंदीदा पर्यटन स्थल है: किचनगढ़

इस अनिश्चित और कठिन समय में, केवल एक चीज है जो हम सभी को खुशी दे रही है, वह है ‘स्वादिष्ट भोजन’। आपके लिए 5 आसान लॉकडाउन व्यंजन निम्नलिखित हैं: 

Read in English


1. बटरी स्क्रैम्बल्ड एग 

आप सोच रहे होंगे कि स्क्रैम्बल्ड एग में ऐसा क्या ख़ास है? क्या आपने एग को कभी एक्सट्रा मक्खन के साथ धीमी आँच पर पकाया है? अगर नहीं, तो एक बार करिए और तब तक इंतज़ार कीजिए जब तक यह नरम और कस्टर्डी नहीं हो जाता है।   

2. स्वादिष्ट एवं पौष्टिक रवा उपमा

जिन्हें हमेशा अपने हेल्थ की चिंता रहती है, उनके लिए दक्षिण भारत का यह लोकप्रिय नाश्ता सबसे ज़्यादा सूटेबल है। इसे और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए आप गाजर, मटर और बीन्स जैसी कुछ सब्जियों भी इसमें डाल सकते हैं।  

3. इंडियन स्टाइल वेनिला मिल्कशेक

क्या आपके घर में बच्चे हैं? तो उन्हें यह यम्मी मिल्कशेक बनाकर खुश करिए। इसके लिए आपको सिर्फ़ 4 सामग्री, वेनिला एसेंस, वेनिला आइसक्रीम, चीनी और ठंडा दूध चाहिए। इसे ब्लेंड करें और सर्व करें। 

4. क्रीमी मस्टर्ड मशरूम टोस्ट 

क्या आपको मशरूम पसंद है? अगर हाँ, तो नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और मशरूम को नरम होने तक पकाएँ। अब 2 टेबलस्पून दूध, पनीर और सरसों डालें। इसे  अच्छी तरह से हिलाएँ। अंत में, टोस्ट पर लगाकर खाएं! 

5. टरमरिक स्मूदी बाउल

यह स्मूदी बनाने के लिए आपको हल्दी की जड़ को छीलकर कद्दूकस करना होगा। एक ब्लेंडर में नारियल का दूध, दही, ओट्स, काजू, केले और कुछ दालचीनी जैसी सभी सामग्री को 600 मिलीमीटर पानी के साथ डालें और चिकना होने तक फेंटें। अब चिया सीड के साथ शीर्ष पर एक कटोरे में सर्व करें। 

तो किस बात का इंतज़ार है? तैयार हो जाइए और घर पर इन स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने की कोशिश करें।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_