कोरोना वायरस तालाबंदी: पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 227+ नए मामले; हुई 10 हॉटस्पॉट्स की पहचान

पूरे इंडिया में COVID-19 मामलों की संख्या 1,251 तक पहुँच गई है, सरकार ने देश भर में 10 “हॉटस्पॉट” घोषित किए हैं, जहाँ कोरोना वायरस के ‘असामान्य’ तौर पर प्रसार के बारे में पता चला है।

Read in English

भारत में कोरोना वायरस के 10 हॉटस्पॉट निम्नलिखित हैं:

> दिलशाद गार्डन
> दिल्ली का निज़ामुद्दीन
> नोएडा
> मेरठ
> भीलवाड़ा
> अहमदाबाद
> कासरगोड
> पथानामथिट्टा
> मुंबई
> पुणे

ध्यान दें: पिछले 24 घंटों में, 227 मामले और 5 मौतें सामने आई हैं।

इन 10 हॉटस्पॉट का पता कैसे लगाया गया: एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के एक सूत्र ने कहा, “आम तौर पर हम उस क्षेत्र को हॉटस्पॉट परिभाषित करते हैं, जहाँ क्लस्टर के रूप में 10 से अधिक मामले हैं। जिन स्थानों में कई क्लस्टर हैं, उन्हें हॉटस्पॉट माना जाता है। कभी-कभी मामले स्थानीय होते हैं, कभी-कभी इतने व्यापक होते हैं कि पूरे शहर को कवर करना पड़ता है। अहमदाबाद एक अपवाद है – केवल पाँच मामले हुए हैं, लेकिन तीन मौतें हुई हैं। हमारे आकलन के अनुसार हर मौत के लिए 100 मामले होते हैं। यही कारण है कि अहमदाबाद हमारी सूची में एक हॉटस्पॉट है।”

सरकार ने कहा है कि अभी तक सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के मामलों को भारत में 100 से 1,000 तक बढ़ने में 12 दिन लग गए। साथ ही, विकसित देशों की तुलना में देश में संक्रमण वृद्धि की दर काफी धीमी रही है।

कुछ महत्वपूर्ण अपडेट:

भारत ने अब तक 38,432 परीक्षण किए हैं।
सकारात्मक मामलों की कुल संख्या: 1,251
भारत में कुल मौतें: 32
ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या: 102

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_