कोरोना के खिलाफ भारत की जंग: पहली बार रिकवरी की दर हुई 49% से अधिक, यहाँ पाएं अधिक जानकारी

कोरोना वायरस के साथ हमारी चल रही लड़ाई में आम जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए देश भर में कई उपाय किए गए हैं।

Read in English:

यह 4 अपडेट आपको याद दिलाएंगे कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई कठिन ज़रूर है, मगर हम इसे कड़ी प्रतियोगिता दे रहे हैं:

1. कोरोना वायरस रोगियों की रिकवरी की दर 49 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जोकि 11 जून को पहली बार हुआ है। इसका मतलब है कि COVID-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या COVID-19 से वर्तमान में बीमार रोगियों की तुलना में अधिक है।

ट्रिप प्लान करना अब है बेहद आसान:

ट्रेन सर्च करें


इस जानकारी का खुलासा सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक ट्वीट में किया गया:

 

2. रेलवे ने आप सुरक्षित देश सुरक्षित की पहल की है जिसके तहत स्टेशनों पर पहुंचने वाले प्रत्येक यात्री को ट्रेनों में चढ़ने से पहले सैनिटाइज़र के सेशे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण कदमों में से एक है।

 
3.
रेलवे ने रतलाम रेलवे स्टेशन पर लगेज सैनिटाइजर लगाया है। इस मशीन से सभी यात्रियों के सामान को साफ किया जा रहा है। यह सुविधा यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है:

 

4. यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम इस समय के दौरान प्रकृति को नज़रअंदाज़ न करें, हमारे प्लास्टिक के पदचिह्न को कम करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर 25 अतिरिक्त प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें लगायी जा रही हैं। यह महान पहल पश्चिम रेलवे ने रेलवे स्टेशनों के प्रमुख स्थानों पर की है।

ऐसी और भी सकारात्मक अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए। सुरक्षित रहना न भूलें और सभी सावधानियों का पालन करें।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_