इन 5 स्थानों पर अनुभव करें नवरात्रि की दिव्यता!

भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक, नवरात्रि हिन्दू नववर्ष का आरंभ माना जाता है। पूरे देश में यह उत्सव 9 दिनों तक बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

Read in English…

अगर आप उत्सव की दिव्यता अनुभव करना चाहते हैं तो इन 5 पवित्र स्थानों पर अवश्य जाएँ:

1. कालीघाट, कोलकाता:
52 शक्तिपीठों में से एक, कालीघाट माँ  काली को समर्पित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। हुगली नदी के किनारे स्थित यह पवित्र मंदिर दिव्यता की ऊर्जा से भरपूर है।


2. देवी शारदा मंदिर, मैहर:
1063 सीढ़ियाँ चढ़कर जब आप त्रिकूट पर्वत पर स्थित माँ शारदा के दर्शन करते हैं, तो मन में पवित्रता और दिव्यता अपने आप प्रवेश कर जाती है।  नवरात्रि के दौरान कई दर्शनार्थी देश-विदेश से यहाँ आते हैं।


3. माँ दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा:
देवी दंतेश्वरी को समर्पित इस मंदिर के बारे में यह किवदंती प्रचलित है की यहाँ माँ सती की दन्त गिरा था।  बस्तर के घने जंगलों में स्थित इस मंदिर में नवरात्रि बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है।

ट्रेन बुक करें

4. महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर:
भारत के प्राचीनतम मंदिरों में से एक, यह मंदिर सद्गुणों की देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। माना जाता है कि कोल्हापुर शहर का नाम ‘कोल्हासुर’ नामक दैत्य के नाम से जन्मा, जिसे देवी ने एक भीषण युद्ध के बाद परास्त किया था।


5. करणी माता मंदिर, देशनोक: 
बीकानेर से 30 किमी की दूरी पर स्थित देशनोक में यह मंदिर बहुत ही पुराना है, जो कि माँ करणी को समर्पित है।माँ करणी को दुर्गा का अवतार माना जाता है।

तो इस नवरात्रि, इन पवित्र स्थानों पर सपरिवार जाएँ और माँ शक्ति के दर्शन करें।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_