इंडिया ने प्रतिबंधित की यात्राएँ: सभी यात्रियों का वीज़ा 15 अप्रैल तक किया निलंबित
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, इंडिया ने 15 अप्रैल तक सभी पर्यटक वीज़ा निलंबित कर दिए हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी निम्नलिखित है:
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, 15 फरवरी 2020 के बाद चीन, इटली, ईरान, कोरिया गणराज्य, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी का दौरा करके आने वाले सभी यात्रियों, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, को १४ दिनों के लिए अलग से रखा जाएगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जिस दिन कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी के रूप में फैलने की घोषणा की थी, उस दिन भारत ने यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की।
वर्तमान में, भारत में पुष्टि किए गए कुल मामलों की संख्या 68 हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल और कर्नाटक में नए मामले दर्ज किए गए हैं।
Related Posts